कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बढ़त व भाजपा के येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने पर जिला संयोजक प्रशिक्षण भीकमचंद व्यास, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भागीरथ राहड़, ग्रामीण मंडल सह संगठन मंत्री बीएल व्यास, भाजयुमो ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपुरोहित, वार्ड पंच वीणा पारीक, गुरु दत्त श्रीमाली, परसाराम मेघवाल, पवन पारीक, रतीराम भादू, श्याम लखारा, रामानंद लखारा, पुखराज लखारा, किशोर धोबी, मोहन सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच भगवती रावल, एडवोकेट जितेंद्र सिंह शेखावत, मांगू सिंह राठौड़, व्यापारी नथमल पाटनी, रामअवतार प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, हुक्मीचंद सोनी, चिंटू सोनी आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।