मेड़ता सिटी / रेण | मेड़ता पुलिस ने बुधवार देर रात वाहनों की जांच कर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी छीतर खां ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर रात्रि में भी वाहनों की जांच शुरु की गई है। इसके तहत रात्रि में शराब के नशे में बाइक चलाते पाए जाने पर दो बाइक जब्त की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 15 वाहन चालकों के चालान काटे गए।