रेण | राजस्व गांव थला की ढाणी में शिकारी श्वानों ने नीलगाय के बच्चे को चारों तरफ से घेर लिया और लहूलुहान कर घायल कर दिया। पास से गुजर रहे जीव रक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप लामरोड़ ने नीलगाय के बच्चे को श्वानों से बचाया। इसके बाद मांगीलाल डारा, रामनिवास डूकिया ने घायलावस्था में पिकअप से श्री दादू दयाल गौशाला ले जाया गया। जहां गौशाला ट्रस्ट सचिव महंत श्रीराम शास्त्री व गौशाला कर्मचारियों के सहयोग से घायल नील गाय के बच्चे का उपचार करवाया।