जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठ अध्यापक के पद पर होने वाली पदोन्नतियों पर विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने पात्रता सूचियों की खामियों को दूर किए बिना पदोन्नति का विरोध किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि पिछले दिनों उपनिदेशक कार्यालय जयपुर संभाग की ओर से पात्रता सूचियां जारी की गई थी। इनमें गलतियों की भरमार थी। कई शिक्षकों के नाम ही सूचियों से गायब थे। उन्हें ठीक कराने के लिए शिक्षकों ने परिवेदना दी थी, लेकिन परिवेदनाओं का निस्तारण नहीं किया गया और पात्रता सूचियों की गलतियों को अब तक नहीं सुधारा गया। पहले जारी त्रृटिपूर्ण सूचियों से ही उपनिदेशक कार्यालय पदोन्नति की तैयारी कर रहा है, जो गलत है।