पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पिनफैड के सरप्लस सहायक कर्मचारियों को अभियोजन विभाग में मिलेगी नौकरी

स्पिनफैड के सरप्लस सहायक कर्मचारियों को अभियोजन विभाग में मिलेगी नौकरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जयपुर | बंद हो चुकी स्पिनफैड के सहायक कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की सहमति पर अभियोजन निदेशालय के विभिन्न कार्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर एडजस्ट करने का निर्णय किया है। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में इसके निर्देश जारी किए गए। कटारिया ने निचली अदालतों में सजा के प्रतिशत में गिरावट पर चिंता जताई। आईपीसी प्रकरणों में सजा का प्रतिशत 62 से गिरकर 59 प्रतिशत आ गया है। वहीं, सभी धाराओं में सजा का प्रतिशत 89 प्रतिशत आ गया है, जो पिछले साल के औसत से दो प्रतिशत कम है।

गृह मंत्री कटारिया को बताया गया कि निदेशालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 434 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि स्पिनफैड के कर्मचारियों से अधिकतम रिक्त पदों को भरा जाए। इसके बावजूद पद रिक्त रहते हैं तो उनके लिए नियमानुसार भर्ती की जाए। कटारिया ने बताया कि प्रदेश में 16 स्थानों पर अभियोजन कार्यालय है और दो स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। अन्य जिलों में जहां कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है वहां जमीन आवंटित करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त निदेशक महेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

दो विधायकों ने दस-दस लाख देने पर सहमति दी

गृहमंत्री कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर जमीन उपलब्ध है वहां भवन निर्माण के आने वाले खर्च के लिए स्थानीय विधायकों को तैयार करें। ताकि, जल्द से जल्द भवनों का निर्माण करवाया जा सके। कटारिया की पहल पर भवन निर्माण के लिए सांभरलेक में भाजपा विधायक निर्मल कुमावत और नोहर के लिए अभिषेक मटोरिया ने विधायक कोष से दस-दस लाख रुपए दिए जाने पर सहमति दी।

खबरें और भी हैं...