सरकार जल्द लाएगी ड्रोन पॉलिसी, काम अंतिम चरण में : जयंत सिन्हा
सरकार जल्द लाएगी ड्रोन पॉलिसी, काम अंतिम चरण में : जयंत सिन्हा
एजेंसी | मुंबई
नागरिक विमानन मंत्रालय ड्रोन पॉलिसी बनाने के अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि इसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया, ‘मंत्रालय पिछले साल अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम के लिए ड्राफ्ट रूल्स लेकर आया था। इस पर सभी पक्षों से राय मांगी गई थी। सिक्यूरिटी और वैश्विक मानकों से जुड़े मसलों पर स्टेकहोल्डर्स से विचार-विमर्श हो चुका है।’ ड्रॉफ्ट रूल्स के मुताबिक, जिनका वजन 250 ग्राम से कम वजन है वह ‘नैनो’ ड्रोन की श्रेणी में आएंगे।
ब्रिटिश संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग
लंदन | फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ब्रिटिश संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे। यह समिति फेसबुक यूजर्स से जुटाई गई जानकारी के दुरुपयोग के आरोपों की जांच कर रही है।
ब्रिटेन में फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी हेड रेबेका स्टिम्सन ने ब्रिटिश संसद की डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमेटी को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है कि मार्क जकरबर्ग की समिति के सामने पेश होकर मुलाकात करने कोई योजना नहीं है। न ही वे हाल-फिलहाल में ब्रिटेन की यात्रा करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समिति द्वारा उठाए गए सवालों पर फेसबुक ने जो जवाब दिए हैं समिति ने उस पर असंतोष जताया है। समिति ने कैम्ब्रिज एनालिटिका, डार्क एड्स, फेसबुक कनेक्ट आदि के बारे में पूछा था।