पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता अभियान को लेकर घर घर किया सर्वे

स्वच्छता अभियान को लेकर घर-घर किया सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवदर| स्वच्छ भारत अभियान एवं खुले में शौच मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत समिति के निंबोड़ा गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरपतलाल शर्मा ने घर-घर सर्वे कर लोगों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को इससे होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों को बताया कि वे सरकार की इस योजना का लाभ लेकर घर-घर में शौचालय बनाए, ताकि गांव को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। सर्वे के दौरान गांव में तीन घरों में शौचालय निमार्ण नहीं होने के कारण घर के लोगों को जल्द ही शौचालय निमार्ण के लिए जागरूक किया गया।

खबरें और भी हैं...