अवैध शराब की दुकान बंद कराने की मांग
पंचायत समिति के सेरवा गांव के ग्रामीणों ने गांव के राजकीय स्कूल के पास आम चौराहे पर संचालित अवैध शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी ज्ञापन प्रेषित किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव के चौराहे पर एकत्रित होकर इसका विरोध कर बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत के सेलवाड़ा में संचालित आबकारी विभाग की अधिकृत शराब की दुकान से अवैध रूप से शराब लाकर गांव के आम चौराहे पर खुले आम बेची जा रही है। इसका ग्रामीणों की ओर से विरोध करने के बावजूद शराब की बिक्री को बंद नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग की ओर से सेलवाड़ा में अधिकृत शराब की दुकान को भी अवैध बताते हुए इसे बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुकान को विभाग की ओर से तय जगह पर संचालित नहीं कर एक कृषि कुएं पर आम रोड पर संचालित की जा रही है, जो गलत है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में इसे बंद नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।