एनडीआरएफ की टीम ने बताए आपदा प्रबंधन के तरीके
एनडीआरएफ की टीम ने बताए आपदा प्रबंधन के तरीके
रेवदर | पंचायत समिति सभा भवन में शुक्रवार को गांधीनगर गुजरात से आई एनडीआरएफ बटालियन 6 की टीम ने लोगों को जागरूकता अभियान के तहत आपदा प्रबंधन की तरीके एवं अन्य उपयोगी जानकारी दी। समिति के सभा भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, तहसीलदार जितेंद्रसिंह समेत क्षेत्र के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। टीम की ओर से प्रशिक्षण एनडीआरएफ टीम कैप्टन धर्मवीरसिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। टीम कैप्टन ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में टीम की ओर से अगल-अगल जगहों पर पंद्रह दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जिले की प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में टीम की ओर से तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के दौरान लोगों को किस तरह सुरक्षित बचाया जा सके एवं आपदा के दौरान लोग सुरक्षित कैसे रहे, इसकी जानकारी देना है।