पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवदर में 6.20 करोड़ से बनेगी 15 किमी सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र जुड़ेंगे

रेवदर में 6.20 करोड़ से बनेगी 15 किमी सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र जुड़ेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवदर | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप विधायक की अनुशंषा पर तहसील क्षेत्र में 15 किलोमीटर नई डामरीकृत सड़कें बनाई जाएगी। इसमें पंचायत समिति क्षेत्र के 12 गांवों को डामर सड़क से जोड़ा जाएगा। बजट घोषणा के आधार पर स्वीकृत हुई 15 किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें आगामी माह में टेंडर निकाल कर काम शुरू किया जाएगा। विधायक जगसीराम कोली ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट घोषणा के दौरान प्रत्येक विधायक की अनुशंषा पर विधानसभावार 15 किलोमीटर नई सड़क बनाने की घोषणा की गई थी। क्षेत्र के पालड़ी से क्यारिया तक 3.50 किलोमीटर के लिए 1.40 करोड़, मोरवडा से पीथापुरा 3 किलोमीटर के लिए 1.20 करोड़, अनादरा से सेलवाड़ा 1.50 किलोमीटर के लिए 60 लाख, असावा से टोकरा वाया देवखेतर 3 किलोमीटर, नागाणी से हडमतिया 2 किलोमीटर के लिए 80 लाख, अनादरा से करोडीवज मंदिर तक 2 किलोमीटर के लिए 80 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनाई जाएगी। इसमें 12 गांवों को डामरीकृत सड़क से आपस में जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...