निकटवर्ती मूंगथला में भगवान मधुसूदन मंदिर परिसर में सांसद देवजी पटेल के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में रेवदर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों व जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने बूथ इकाई का गठन व सत्यापन की जानकारी दी व शक्ति केंद्र प्रभारी व शक्ति केंद्र का गठन कर सूची जल्द ही जिला कार्यालय को भेजने को कहा। विधायक जगसीराम कोली और सांसद ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कहीं। बैठक में जिला महामंत्री मदन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, बाबू भाई पटेल, मंडल अध्यक्ष नगाराम देवासी, मंडल अध्यक्ष कालूराम चौधरी, भगवानदास कुमावत, पालिका उपाध्यक्ष आचार्य, अमर सिंह देवड़ा, महावीर अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह लोधा, महिला मोर्चा की सीमा त्रिवेदी, नरसाराम चौधरी, तुषार त्रिवेदी, ग्रामीण मंडल महामंत्री रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।