पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत प्रचार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी रहे सामूहिक अवकाश पर

पंचायत प्रचार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी रहे सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवदर | ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत समिति ग्राम पंचायत प्रचार-प्रसार अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश पर रह कर कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सांैपा। इसमें तीन दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहते हुए पंचायत समिति विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी के लंबित लंबे समय से पदोन्नति के मामलों का निस्तारण करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही आगामी 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहने की चेतावनी दी। इस दौरान पंचायत प्रचार अधिकारी हीरालाल, हमीरदान चारण, भरतसिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेंद्रसिंह, लक्ष्मीनारायण जीनगर, रतनसिंह राव, रमेश प्रजापत, कन्हैयालाल लखारा, रणजीत कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...