पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के नरेंद्र कच्छवाह, लुंबाराम चौधरी व वीरेंद्र सिंह चौहान को बनाया विधानसभा प्रभारी

भाजपा के नरेंद्र कच्छवाह, लुंबाराम चौधरी व वीरेंद्र सिंह चौहान को बनाया विधानसभा प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के नरेंद्र कच्छवाह, लुंबाराम चौधरी व वीरेंद्र सिंह चौहान को बनाया विधानसभा प्रभारी

सिरोही |
प्रदेश में बूथ निर्माण, उनके सत्यापन कार्य एवं शक्ति केंद्र रचना को पूरा करने के लिए ‘बूथ समिति निर्माण सप्ताह’ योजना बनाई गई है। योजना भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की ओर से बनाई गई है। इस कार्य के लिए विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए गए, जिसमें सिरोही विधानसभा क्षेत्र के लिए नरेंद्र कच्छवाह, रेवदर विधानसभा के लिए जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी एवं आबू-पिंडवाड़ा विधान सभा के लिए पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान को नियुक्त किया है। प्रभारियों की ओर से बूथ समिति का निर्माण, सत्यापन कार्य, शक्ति केंद्र रचना, शक्ति केन्द्र प्रभारी रचना, विधानसभा बैठक, जिसमें 40-50 प्रमुख कार्यकर्ता, मंडलों की बैठक, बूथ निर्माण के लिए मंडल प्रवास की योजना समेत विधान सभा सत्यापन बैठक, जिसमें बूथ अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...