भिवाड़ी फूलबाग थाना के पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोप
रेवाड़ी. अलवर एसपी से मिलने पहुंचे रेवाड़ी के वकील, मीटिंग करते हुए।
आज से काम स्थगित रखेंगे वकील भिवाड़ी में धरने पर बैठेंगे
भास्कर न्यूज | रेवाड़ी
भिवाड़ी स्थित फूलबाग थाना में वकीलों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए रेवाड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य लाई गई। इसमें वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 16 मई से जिला बार एसोसिएशन पूर्ण रूप से कार्य स्थगित रखेगी। साथ ही आगामी रणनीति तैयार करते हुए यह तय किया गया कि भिवाड़ी में अनुमति ग्रहण करने के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तक धरना जारी रहेगा। इस मीटिंग में यह भी मांग रखी कि दोषी अधिकारियों वह कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले को खत्म किया जाए। बता दें कि 11 मई को अधिवक्ता विजय यादव को फूलबाग थाने में बंद किए जाने की सूचना पर रेवाड़ी के बार प्रधान रविंद्र यादव, जोगेंद्र राव, सुरेश राव और दिनेश कौशिक उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस पर मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाए। इसी मामले में अधिवक्ता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अलवर पहुंचने वालो में जिला प्रधान रविंद्र यादव, उप प्रधान राजीव यादव, सचिव प्रमोद यादव, सह सचिव मोनिका यादव, कोषाध्यक्ष विशाल यादव, पंजाब-हरियाणा बार कौंसिल के सदस्य प्रवेश यादव, कामरेड राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, त्रिलोक चंद, हितेश्वर, सुधीर यादव, संजीव कुमार, नवीन यादव, विक्रम सिंह, ज्ञान सिंह यादव, नरेश कुमार व करण सिंह यादव आदि वकील शामिल रहे।