रेवाड़ी | राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः कालीन
रेवाड़ी | राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः कालीन सभा के दौरान योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली रोड वैदिक आश्रम से आचार्य योगेंद्र ने योग का प्रशिक्षण दिया।
इसके अलावा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के योग विभाग से प्रवक्ता धर्मवीर यादव ने आहार-विहार और विचार नियंत्रण के उपाय छात्राओं को बताएं। आचार्य योगेंद्र ने छात्राओं को ऋतुचर्या , दिनचर्या और रात्रि चर्या के अनुसार जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म व्यायाम और प्रणाम प्राणायाम करने से व्यक्ति सौ वर्षों तक खुशहाल एवं आरोग्य पूर्ण जीवन जी सकता है। योगाचार्य ने छात्राओं से आह्वान किया कि स्वास्थ्य के साथ योग में कॅरिअर के भी अच्छे अवसर हैं। इस मौके पर छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी मौजूद रहे।