सरपंचों की राजनीति के चलते नहीं मिलता वेतन
रेवाड़ी. सचिवालय में प्रदर्शन करते हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के सदस्य।
रेवाड़ी | हरियाणा ग्रामीण सभा की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को हस्ताक्षर मुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौकीदारों ने मानदेय के लिए सरपंच, पंच व नंबरदार के हस्ताक्षर की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है। चौकीदारों का कहना है कि सरपंचों की ओर से उन्हें राजनीति के चलते परेशान किया जाता है। यही कारण है कि कई माह तक उनको मानदेय नहीं मिल पाता है। इस मौके पर रेवाड़ी ब्लॉक प्रधान बाबूलाल, जाटूसाना से मेहरचंद, खोल से सुरेश, बावल से अनिल व अन्य ब्लॉक के प्रधान मौजूद रहे।