पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से सामान का भरा बैग चोरी

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से सामान का भरा बैग चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | बांदीकुई जाने के लिए स्टेशन पर आए भिवानी जिला के रहने वाले एक व्यक्ति का बैग चोरी हो गया। बैग में सामान भरा हुआ था। पुलिस को शिकायत देकर भिवानी के गांव बुधरोली निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी मेले में दुकान लगाने के लिए वह दिल्ली से सामान लेने गया था। दिल्ली सदर बाजार से सामान खरीदकर वह ट्रेन से रेवाड़ी आया गया। यहां रात को वह बांदीकुई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। रात करीब 2 बजे उसे अचानक नींद आ गई। मौका पाकर किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में मेले के सामान के साथ ही पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल का बिल व कुछ नकदी आदि भी थे। जीआरपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...