पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच पर जानलेवा हमले के आरोपी का रिमांड पूरा, जेल भेजा

सरपंच पर जानलेवा हमले के आरोपी का रिमांड पूरा, जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिनगर के सरपंच पर गोली चलाते हुए जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल आरोपी रेवाड़ी के रहने वाले हाल गुड़गांव निवासी संजय मेहंदीरत्ता का रिमांड मंगलवार को पूरा हा़े गया। भौंडसी जेल में बद इस आरोपी को सोमवार को पुलिस ने अदालत से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

जांचकर्ता एएसआई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 30 मई 2016 को हरिनगर के सरपंच आनंद यादव अपने घर से रेवाड़ी आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो लोगों ने गोली चलाते हुए उस पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने सरपंच आनंद की शिकायत पर आरोपी संजय मेहंदीरत्ता व दीपक सोनी के खिलाफ हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले मे 7 मई 2018 की शाम को रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी संजय मेहंदीरत्ता को गिरफ्तार किया था। रामपुरा थाना में लाॅकअप नहीं होने के कारण आरोपी संजय को शहर थाना के लाॅकअप में बंद किया गया था। लेकिन रात को आरोपी द्वारा पेट दर्द और तबीयत खराब बताने पर उसे लाॅकअप से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर शहर थाना से फरार हो गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हरिनगर सरपंच को मई 2016 में गोली मारकर किया था घायल

खबरें और भी हैं...