पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झाल गांव की महिलाओं ने डीसी के नाम एसडीएम रेवाड़ी को सौंपा ज्ञापन

झाल गांव की महिलाओं ने डीसी के नाम एसडीएम रेवाड़ी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाल गांव की 23 महिलाओं ने बुढ़ापा पेंशन शुरू कराने की मांग को लेकर रेवाड़ी के एसडीएम को डीसी के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सतीश खोला भी मौजूद रहे।

यहां बता दें कि इन महिलाओं की पेंशन पिछले 3 महीने पहले गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर काट दी गई थी। महिलाओं ने कहा कि जो शिकायत दी गई थी, उसे सभी ने मिल-बैठकर आपसी विवाद सुलझा लिया है और भविष्य में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं करने का भी आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में माया देवी, विमला, भगोती देवी, कमला, शांति देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, भवरी, प्रेमलता, फूलपति, जगवती, सुशीला, संतरा देवी, रामगिरी, सूरजी, सुमन देवी, संतरा देवी, अंगूरी, बिमला रामरती, कौशल्या, ब्रह्मप्रकाश, राजेंद्र सिंह नंबरदार, जगदीश, रिसाल सिंह, महावीर प्रसाद, शिवचंद्र, अरविंद व रामकिशन आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी. तीन महीने से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलने पर भाजपा नेता के साथ एडीएम को शिकायत देती गांव झाल की महिलाएं।

खबरें और भी हैं...