पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवाड़ी में वकील आज से तीन दिन की हड़ताल पर

भिवाड़ी में वकील आज से तीन दिन की हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | रेवाड़ी के वकीलों व भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस के बीच हुए विवाद के मामले को लेकर भिवाड़ी की बार एसोसिएशन ने शनिवार से तीन दिन काम बंद रखने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश दायमा ने बताया कि शुक्रवार को भिवाड़ी के सभी अधिवक्ताओं की बैठक हुर्इ, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। वहीं रेवाड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को भिवाड़ी सीएचसी के समीप स्थित अशोक वाटिका में हरियाणा व राजस्थान के वकीलों की सामूहिक बैठक बुलाई गई है। जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। वहीं रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार देर शाम जयपुर में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। गृहमंत्री ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मंगाने के लिए दो-तीन का समय मांगा है।

खबरें और भी हैं...