पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र से मारपीट और हवाई फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छात्र से मारपीट और हवाई फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी बोलनी रोड पर एक निजी स्कूल के सामने बीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में बीती शाम कसौला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुर्जरवाड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ काला व उसका साथी नई बस्ती निवासी विजय हैं। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

रंजिश के चलते की थी वारदात

जांचकर्ता एएसआई बीरेंद्र ने बताया कि 14 मई को बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी नरेश व उसका दोस्त प्रवीण रेवाड़ी से बावल जा रहे थे।

रास्ते में नरेश के मामा के लड़के ने फोन कर उसे गढ़ी बोलनी रोड पर केम्ब्रिज स्कूल के सामने होटल पर बुला लिया। नरेश व उसका दोस्त प्रवीण होटल पर पहुंच गए। वहां उसके मामा का लड़का और उसके दोस्त पहले से बैठे हुए थे। कुछ समय बाद नई बस्ती निवासी आरोपी विजय व मूल निवासी माता चौक गुर्जरवाड़ा हाल मोडावाली शहबाजपुर निवासी काला उर्फ जितेन्द्र ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे सड़क पर ही गिरा दिया अौर एक आरोपी ने होटल पर रखी कुर्सी उठा कर नरेश के सिर पर वार किया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

पुलिस ने नरेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच से पता चला की इस वारदात से कुछ दिन पूर्ण आरोपियों का नरेश के साथ माॅडल टाउन क्षेत्र में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...