पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवाड़ी व खोल ब्लॉक में 94 स्कूलों की तीन कक्षाओं के बच्चों का परखेंगे ज्ञान, 22 मई को होगा एसेस्मेंट टेस्ट

रेवाड़ी व खोल ब्लॉक में 94 स्कूलों की तीन कक्षाओं के बच्चों का परखेंगे ज्ञान, 22 मई को होगा एसेस्मेंट टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय मिडिल स्कूल की कक्षा 4, 6 और 8वीं के बच्चों का सामान्य ज्ञान परखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पहल की गई है। इसे लेकर जिला में रेवाड़ी व खोल ब्लॉक के 94 स्कूलों का चयन किया गया है। जिनमें इन कक्षाओं के बच्चों का 22 मई को एसेस्मेंट टेस्ट लिया जाएगा। सक्षम घोषणा के तहत चलाई गई इस स्कीम के तहत होने वाले टेस्ट में बच्चों को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न दिए जाएंगे। इन प्रश्नों के हल करने के बाद इन बच्चों का लेवल पता लगाया जाएगा कि बच्चे कहां तक किस विषय में होशियार है। इसके बाद इन्हीं के हिसाब से दूसरों खंडों में पढ़ने वाले बच्चों की यह रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

सक्षम घोषणा

स्कीम

परीक्षा से संबंधित किया खाका तैयार

एसेस्मेंट परीक्षा से संबंधित खाका तैयार करने के लिए कार्यकारी डीईओ सुरेश कुमार गौरया और डाइट की प्राचार्या संगीता यादव के नेतृत्व में सभी एपीसी की डाइट में बैठक भी हुई। जिसमें उनको इस विषय संबंधित जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए 134 छात्र अध्यापकों को पहली बार फिल्ड इन्वेस्टीगेटर बनाया गया है। इनमें दोनों खंडों में 67-67 शामिल हैं। 22 मई को यह टेस्ट सुबह के समय लिया जाएगा। इसके लिए जिला के रेवाड़ी खंड में 40 और खोल ब्लॉक में 54 स्कूल चयनित किए गए हैं। यह परीक्षा कराने का उद्देश्य है कि बच्चों की कौशल क्षमता काे परखा जाए और उनमें किस विषय का कितना ज्ञान है। यह भी इस टेस्ट के दौरान जांचा जाएगा। इसमें बच्चों को विभिन्न प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें किताब से संबंधित व अन्य प्रश्न भी होंगे।

एपीसी किए गए नोडल अधिकारी नियुक्त

इस टेस्ट को कराने के लिए जिले के नोडल अधिकारी के रूप में एपीसी राजबीर सिंह के अलावा डाइट से दीपक कुमार को परीक्षा कराने के लिए जिला स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये परीक्षा के दौरान सेंटरों का निरीक्षण भी करेंगे।

बच्चों के सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना उद्देश्य : एपीसी

स्कूली स्तर पर बच्चों में किस विषय को लेकर कितनी परख है। इसे जानने के साथ ही उनमें सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ावा देना है। इससे ये भी पता लगेगा कि इन कक्षाआें में बच्चे किस विषय में कमजोर है। फिर उस कमजोरी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कार्य कराए जाएंगे। बच्चों को उस विषय के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाएगी। -सत्यबीर सिंह, सहायक कार्यक्रम संयोजक, एसएसए, रेवाड़ी।

पहली बार इस टेस्ट के लिए पात्र अध्यापकों को बनाया फिल्ड निरीक्षक टेस्ट में बच्चों से पूछे जाएंगे विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल

खबरें और भी हैं...