पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवाड़ी बार एसोसिएशन की अपील पर महेंद्रगढ़ बार ने रखा वर्क सस्पेंड

रेवाड़ी बार एसोसिएशन की अपील पर महेंद्रगढ़ बार ने रखा वर्क सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने शनिवार को वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते दिन भर अदालतों में कामकाज ठप रहा। आरोप है कि शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले के फलबाग चौकी भिवाड़ी के पुलिस कर्मचारियों द्वारा रेवाड़ी जिले के बार सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। इसके साथ ही उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। इसके विरोध में शनिवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन की अपील पर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रख रोष जताया।

बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान राजकुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बार सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रधान ने रेवाड़ी बार की सूचना के बारे मे जानकारी दी। बाद में सभी ने संयुक्त रूप से वर्क सस्पेंड रख कर रेवाड़ी बार एसोसिएशन का सहयोग करने का फैसला लिया। इस बैठक में एसोसिएशन के उपप्रधान एडवोकेट शमशेर यादव, सचिव अशोक कुमार, सहसचिव गौरीशंकर एडवोकेट, सीनियर अधिवक्ता किरोडी लाल, बाबूलाल, सतीश यादव, भूषण सैनी, राजेश कौशिक, विनित पाल, पवन तंवर, संजय तंवर आदि समेत अनेक एडवोकेट उपस्थित थे।

महेंद्रगढ़. बार के वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ी अधिवक्ताओं की कुर्सियां।

खबरें और भी हैं...