दी रेवाड़ी ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन के चुनाव रविवार सुबह 10 बजे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए सुंदर मुदगिल ने बताया कि मास्टर ओमप्रकाश चुघ को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में ही चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने सभी ऑटो पार्ट्स सदस्यों से समय पर पहुंचकर वोट डालने का आह्वान किया है।