पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल संचालक पर एक करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

निजी स्कूल संचालक पर एक करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | गुड़गांव स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक ने शहर के सरकुलर रोड स्थित एक निजी स्कूल के संचालक पर करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसके लिए शहर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। गुड़गांव निवासी सोमेंद्रपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए कि स्कूल के संचालक शशिभूषण गुप्ता ने उन्हें स्कूल का भवन बनाने को कहा था। बिल्डिंग का ढांचा खड़ा करने के लिए दोनों के बीच 625 रुपए प्रति वर्ग गज की सहमति बनी थी। सहमति के बाद उन्होंने काम शुरू कर दिया तथा करीब 5 माह में काम पूरा कर दिया। आरोप है कि शशिभूषण ने इसके बाद 60 लाख रुपए का भुगतान किया, मगर बाकी की करीब एक करोड़ रुपए राशि का भुगतान दो साल बाद भी नहीं किया। सोमेंद्र ने शिकायत आईजी डॉ. सीएस राव और शहर थाना पुलिस काे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...