भावना क्लासेज में स्टार एग्जाम का आयोजन
रैवासा| रानाेली के भावना क्लासेज एंड डिफेंस एकेडमी में भावना स्टार एग्जाम व महासेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक बारहट ने अपने संबोधन में संघर्ष को महान बताया तथा संस्था के निदेशक रोहिताश खीचड़ व संचालक हेमंत खीचड़ ने संस्था में विद्यार्थियों के चयन की खुशी पर सभी का आभार जताया। सेमिनार का संचालन महेन्द्र कुमार दाया ने किया। कार्यक्रम में राजेश मुवाल, हितेश शर्मा, सुल्तान, राकेश भाटिया, राजेंद्र बगड़िया, मनीष शर्मा, विजेंद्र कुमावत, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।