अाज पिपराली पंचायत समिति व रलावता पंचायत काे मिलेगा राज्यस्तरीय अवार्ड
पिपराली पंचायत समिति के प्रधान एवं दांतारामगढ़ पंचायत समिति की रलावता ग्राम पंचायत को राज्य सरकार द्वारा बुधवार को राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे रविंद्र मंच रामनिवास बाग अजमेरी गेट जयपुर में होगा। इसमें पिपराली पंचायत समिति की प्रधान संतोष वर्मा व रलावता ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक सिंह शेखावत को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट के अनुसरण में घोषणा की थी कि वर्ष 2016-2017 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति को ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।