पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गांव जा रहे पटवारी की कार पलटने से मौत, दोस्त घायल

गांव जा रहे पटवारी की कार पलटने से मौत, दोस्त घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरियां हाईवे पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे अनियंत्रित हो कर एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार सवार पटवारी की मौत हो गई। पुलिस ने एक घायल को एसके कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरियां चौकी प्रभारी हरिसिंह ने बताया कि मृतक महेश कुमार पुत्र दुलीचंद निवासी पिपराली अपने दोस्त जयप्रकाश कुमावत के साथ सिरोही से आए थे। महेश सिरोही में पटवारी के थे। जयप्रकाश की गाड़ी से दोनों रानोली से पिपराली जा रहे थे। गोरियां हाईवे पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी जयप्रकाश चला रहा था और पास की सीट पर महेश बैठे हुए थे। महेश कार के नीचे दब गए। हादसे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने महेश व जयप्रकाश को गाड़ी से निकाला। तब तक महेश की माैत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल अवस्था में जयप्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम करा सौंप दिया। महेश की प|ी भी सिराेही में अध्यापिका है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...