पिपराली प्रधान संतोष वर्मा की राहुल गांधी से मुलाकात
पिपराली प्रधान संतोष वर्मा की राहुल गांधी से मुलाकात
रैवासा| पिपराली प्रधान संतोष वर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधान संतोष वर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर पंचायतीराज में होने वाले जनहित के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा पंचायती व शहरी निकायों का सुदृढ़ीकरण करने के मुद्दे पर भी बात हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण करने व कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात पर जोर दिया।