क्रिकेट प्रतियोगिता आज से होगी
रैवासा | ग्राम त्रिलोकपुरा में शहीद जतनसिंह लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सुबह नौ बजे से होगा। महिपाल गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को 1100 रुपए इंटर फीस जमा करानी होगी तथा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 11000 रुपए, उपविजेता को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।आयोजन में भैरूलाल, मुकेश, बजरंगलाल, महिपाल, मुकेश, बजरंग, ,आनंदपाल,योगेन्द्र आदि लोग कार्यकर्ता के रूप में व्यवस्था संभालेंगे।