पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रानोली रेलवे फाटक निर्माण कार्य पांचवें दिन भी बंद रहा

रानोली रेलवे फाटक निर्माण कार्य पांचवें दिन भी बंद रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा| रानोली में शनिवार को पांचवंे दिन भी रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने बंद रखा। काम बंद होने से रेलवे की कंपनी के सभी वाहन खाली खड़े रहे। लेबर भी बिना काम के मायूस बैठी थी। रेलवे निर्माण कंपनी के इंचार्ज प्रकाश महावर ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की एक्सईएन से बात हुई थी। उसके बाद हमारे पास काम को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे के अधिकारियों का कोई मैसेज नहीं आया और ना ही काम को लेकर आगे कोई बातचीत हुई। प्रकाश ने यह भी बताया कि उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर दीपक मेहता को भी काम बंद होने की सूचना दी, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया। काम बंद होने से कंपनी को रोज एक लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ने पीछे से ही काम को सही तरीके से नहीं किया। अगर पीछे से काम सही होता तो आगे यह समस्या नहीं आती। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अब भी जो काम करे उसको भी सही तरीके से नक्शे के अनुसार करें।

खबरें और भी हैं...