पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रानोली रेलवे फाटक निर्माण कार्य चार दिन से बंद

रानोली रेलवे फाटक निर्माण कार्य चार दिन से बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा| रानोली में बन रहे रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने चार दिन से बंद कर रखा है। इसके कारण रेलवे के ठेकेदार को भी रोज एक लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने काम बंद रखा। ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र यादव के नेतृत्व में बलबीर मील, बनवारी यादव, मालीराम यादव, बबलू पटवारी, गिरधारी मील, नरेन्द्र सेठी, आलोक पटेल, केशव भारद्वाज, बलबीर यादव, राजेन्द्र यादव, मोहन गुर्जर, सोनू धोबी, किशन धोबी, झाबर रैगर आदि शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही रेलवे फाटक के पास पहुंच गए थे। विजेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक रेलवे के अधिकारियों का इंतजार किया। अधिकारी सुबह आठ बजे की बात कहकर समय बर्बाद करते रहे। अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य इंचार्ज प्रकाशचंद महावर को खरी-खोटी सुनाई तथा ग्रामीण फावड़ा उठाकर बंद रास्ता खोलने के लिए आगे बढ़े। ग्रामीणों को काम करते देख प्रकाशचंद ने उच्च अधिकारियों काे अवगत कराया। उसके बाद अधिकारियों की नींद खुली तथा एक्सईएन पीके मीणा मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा रानोली में कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर गहरी नाराजगी जताई तथा एक्सईएन को बताया कि रेलवे रानोली में फाटक के अंडरपास का काम करवा रहा है। वहां एक तरफ सड़क की उंचाई कम कर दी व एक तरफ सड़क के बराबर है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रेलवे ने जो फाटक का पहला अंडरपास का काम किया है वो बहुत सही है तथा आगे जो रास्ता रानोली की तरफ निकलता है उसमें ऊंचाई कम करके हादसे को न्यौता देने का काम किया है। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि रेलवे ग्रामीणों के हित में काम कराए। इससे आगे कभी कोई हादसा नहीं हो। ग्रामीणों ने सड़क का लेवल दो फीट डाउन कर काम करवाने की बात कही। ग्रामीणों की मांग पर एक्सईएन पीके मीणा ने कहां कि वे ग्रामीणों की बात आगे उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे। उसके बाद जो निर्णय होगा,उसी अनुसार रेलवे काम आगे बढ़ाएगा।

रानोली में रेलवे फाटक अंडरपास मामले में ग्रामीण इंचार्ज प्रकाशचंद से बात करते हुए।

खबरें और भी हैं...