भास्कर न्यूज नेटवर्क|सीतापुर
सीतापुर के खैराबाद इलाके में गुरुवार को आदमखोर कुत्तों ने एक और बच्ची पर हमला कर उसकी गर्दन और टांग पर गहरे जख्म कर दिए। इस इलाके कुत्तों के हमले में अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। खैरमपुर गांव के छोटोलाल की 8 साल की बेटी सोनम अपनी बड़ी बहन 12 साल की शिवानी और चचेरे भाई आठ साल के अनुराग के साथ गुरुवार को घर से सौ मीटर की दूरी पर आम के बाग में गई थी। छोटेलाल खुद उनकी देखरेख करने के लिए बैठा था। तीनों बच्चे जैसे ही बाग के अंदर दाखिल हुए, तभी झाड़ियों से निकलकर 8 कुत्ते आ धमके। बच्चे पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। पेड़ पर चढ़ने के दौरान कुत्तों ने सोनम को दबोच कर उसे गिरा दिया। दूसरे कुत्ते ने गर्दन अपने जबड़े में दबोच ली।
भेड़िए भी हो सकते हैं
लखनऊ के डॉग ब्रीडर असगर जमाल का कहना है कि ‘कुत्तों का सियार या भेड़ियों के साथ प्रजनन होना भी इसकी एक वजह हो सकती है। शायद इस वजह से कुछ कुत्ते ऐसे पैदा हो गए हों जिनमें शिकारी हाउंड जैसे कुत्तों वाली नस्ल वाले लक्षण आ गए हों।