पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रतनपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया , 200 मामले निस्तारित किए

रतनपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया , 200 मामले निस्तारित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया , 200 मामले निस्तारित किए

रिड़मलसर/घमंडिया| ग्राम पंचायत रतनपुरा में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। खनन मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने 8 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैंस कनेक्शन वितरित किए। राजस्व विभाग में 25 इंतकाल, 50 खाता दुरुस्ती , 10 खाता विभाजन,1 गैर खातेदारी से खातेदारी, 40 राजस्व नकलें जारी करने के मामले निस्तारित किए। 59 खाद्य सुरक्षा के आवेदन जमा हुए। निशुल्क गैंस कनेक्शन के लिए 12 नए परिवारों के फार्म प्राप्त हुए। शिविर में 200 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम संदीप काकड़, तहसीलदार संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...