पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। छात्रावास मैदान पर पहले दिन चार टीमों के मैच हुए। पहला मैच रोला व गाेंदीशंकर टीम के बीच हुआ। इसमें रोला टीम 9 विकेट से विजयी रही। रिंगनोद व गोंदीधर्मसी के बीच हुए मैच में रिंगनोद 8 विकेट से विजयी रही। अतिथि नप उपाध्यक्ष पवन सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, जिला पंचायत सदस्य बालाराम पाटीदार, व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दिनेश डूंगरवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलेश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद पाटीदार, महामंत्री मनोहरसिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिलीप दसेड़ा मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि विजय शर्मा व बालाजी मित्र मंडल के विनोद शर्मा ने बताया 11 दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच 28 मई तक होंगे। 29 को फाइनल होगा।