जलसंरक्षण का संकल्प लिया, कहा भी जलमित्र सदस्य बनाएं
जल मित्र समिति के गठन में उपस्थित सदस्य।
रिंगनोद | विश्व में जलसंकट गहराता जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए अभी कदम नहीं उठाएं तो हमें ज्यादा दिक्कत उठाना पड़ेगी। हमें सजग रहकर जल संरक्षण और उसे बचाने के लिए संकल्पित होकर प्रयास करना होंगे।
यह बात अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन अध्यक्ष अभय कोठारी ने जल मित्र समिति के गठन दौरान कहीं। समिति संयोजक वीरेंद्रसिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप दसेडा, सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्रसिंह श्रीमाल उपस्थित थे। संयोजक अर्पित त्रिवेदी, सदस्य नवीन देवड़ा, अशोक साहु, संजय श्रीमाल, राधेश्याम सोलंकी, कमलेश प्रजापत को बनाया गया।