पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वादा याद दिलाओ अभियान 23 से, जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

वादा याद दिलाओ अभियान 23 से, जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस| अखिल भारतीय महिला एवं बाल कल्याण विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की तहसील अध्यक्ष सुंदरदेवी ने प्रादेशिक आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। सुंदरदेवी ने जनसंपर्क के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि सुराज संकल्प यात्रा में भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी बनाने, मानदेव बेहतर करने, एकमुश्त वार्षिक भत्ता देने आदि का वादा किया गया था। मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंध्रप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार से अधिक मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करवाने के लिए संघ प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर रही है। इसके लिए 23 अप्रैल से प्रदेशभर में वादा याद दिलाओ अभियान चलाएगी।

खबरें और भी हैं...