पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में दो करोड़ से बनने वाली ट्रोमा यूनिट का शिलान्यास

रींगस में दो करोड़ से बनने वाली ट्रोमा यूनिट का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्राेमा यूनिट भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि रींगसवासियों की मांग व उनके लगातार प्रयास से चिकित्सा, सड़क, शिक्षा, पेयजल आदि के क्षेत्र में करीब 45 करोड़ के कार्य करवाए गए हैं। रींगसवासियों करीब की करीब 20 वर्ष से अधिक समय से की जा रही ट्रोमा यूनिट की मांग पूरी हो रही है। साथ ही पांच करोड़ की लागत से जल्द ही पेयजल योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता लीडर जगदीश यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुछ भी कार्य नहीं हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य फूलचंद बाजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा, राकेश शर्मा भादूपोता, जिप सदस्य महेंद्रसिंह धायल, भाजपा डेयरी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गणेशराम लौच्छिब व इंद्राजसिंह बाजिया ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों पर जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डाॅ. एसपी बुराड़िया, डिप्टी सीएमएचओ सीपी ओला, मूलचंद जांगिड़, पार्षद अशोक कुमावत, अशोक कानूनगो, केशवदेव मावलिया, विष्णु चुलेट, फूलचंद बाजिया, रामसिंह शेखावत, राकेश बूटोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भारत धींगड़ा ने किया।

सहकारी समिति के सुपर मार्केट का लोकार्पण : पालिका कार्यालय के पास स्थित रींगस ग्राम सेवा सहकारी समिति में सुपर मार्केट भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया थे। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सहकारी समिति अध्यक्ष बंशीधर निठारवाल, उपाध्यक्ष बाबूलाल निठारवाल, समिति मैनेजर व्यवस्थापक सुल्तान सिंह निठारवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता लीडर जगदीश यादव, शंकरलाल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा, राकेश शर्मा भादूपोता व सेवानिवृत्त पुलिस उपअधीक्षक पेमाराम चौधरी ने क्षेत्र के विकास व समिति की उपलब्धियों पर जानकारी दी। पार्षद अशोक कुमावत, अशोक कानूनगो, केशरदेव मावलिया, विष्णु चुलेट, चंद्राराम, हरिप्रसाद बलोदा, हरीश गुर्जर, ममता आदि मौजूद थे।

बावड़ी. लाखनी राउमावि चारदीवारी एवं खाद्यान्न भंडारण गोदाम का शिलान्यास करते अतिथि।

लाखनी में एक करोड़ 27 लाख से होगा पेयजल समस्या का समाधान

बावड़ी| ग्राम पंचायत लाखनी में ग्राम सेवा सहकारी समिति गोदाम भवन का उद्‌घाटन एवं राउमावि चारदीवारी व खाद्यान्न भंडारण गोदाम का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया थे। बाजिया ने नौ लाख 99 हजार 750 रुपए की लागत से बने ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय गोदाम भवन का उद्‌घाटन एवं 10 लाख 76 हजार की लागत से बनने वाली राउमावि की चारदीवारी एवं 12 लाख 56 हजार की लागत से बनने वाले खाद्यान्न भंडार गोदाम का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान बाजिया ने लाखनी गांव में एक करोड़ 27 लाख की लागत से पेयजल समस्या के समाधान कराने की बात कही। मदनलाल बाजिया, छगनसिंह, सूरजमल, तुलसाराम, जगनसिंह, झाबरमल भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष, सरदारसिंह व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।

सामोता का बास में उप- स्वास्थ्य केंद्र का उद्‌घाटन

पलसाना| ग्राम सामोता का बास में बाजिया ने उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। 30 लाख की लागत से बने राजकीय उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भामाशाह सत्यनारायण अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया थे। ग्राम वासियों ने शाहपुरा बस स्टैंड पर बने कट को यथावत रखने तथा सामोता का बास से घस्सियों की ढाणी गोविंदपुरा आंकड़ा मोड़ तक डामर रोड बनाने की मांग की। गौरतलब है कि उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भामाशाह सत्यनारायण अग्रवाल निवासी सामोता का बास हाल निवास रींगस में निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई है।

खंडेला| ग्राम पंचायत जाजोद के राजकीय आ. उमािव में नाबार्ड योजनांतर्गत स्वीकृत 25.6 लाख की लागत से बनने वाले तीन कक्षा कक्ष मय बरामदा का शिलान्यास ग्राम सरपंच सरिता महला की अध्यक्षता में चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने किया। प्रधानाचार्य रामवतार शर्मा ने राज्य मंत्री से विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की मांग की। रूघनाथ महला, महावीर लाटा, भोलादास स्वामी, ख्यालीराम, झाबर महला सहित काफी संख्या में ग्रामीण व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...