आखातीज पर बाल विवाह रोकने के लिए बैठक हुई
रींगस| आभावास ग्राम के सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय आदर्श उमावि में मंगलवार को सभा का आयोजन कर आखा तीज पर होने वाले बाल विवाह को रोकने की रणनीति बनाई गई। सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर ने की। प्रबुद्धजनों ने बताया कि आखा तीज पर ग्रामीण क्षेत्र में बाल विवाह की भरमार होती थी। क्षेत्रवासियों में सुधार आया है, कुछ हद तक बाल विवाह बंद हो गए हंै फिर भी कुछ लोग गुपचुप में बाल विवाह करते हैं। उनकी रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करना होगा।