पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में 48 लाख से बनेगा अंबेडकर भवन

रींगस में 48 लाख से बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस | राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के पास शनिवार को अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया थे। उन्होंने कहा कि तन व मन से लगातार संघर्ष करने पर सफलता जरूर मिलती है। बाजिया ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में 191 नगर निकायों में अंबेडकर भवन निर्माण की घोषणा करते हुए 80 करोड़ का बजट पास किया है। इसका नतीजा है कि रींगस में भी 48 लाख की लागत से अंबेडकर भवन का निर्माण करवाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीकने की। अधिशासी अधिकारी देवीलाल बौचल्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा भादूपोता, महामंत्री विष्णु चुलेट, पार्षद अशोक कुमावत, हरिप्रसाद बलोदा, गिरधारी लाल बलोदा, हरीश गुर्जर, एडवोकेट दिनेश बुनकर, रामेश्वर बुड़ी आदि मौज्ूद थे।

श्रीमाधोपुर |बच्चों को संस्कारों के साथ अच्छी शिक्षा एवं सोच दें, ताकि वे पढ़-लिखकर देश समाज का उत्थान कर सकें। यह बात श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा ने राज्य सरकार द्वारा 48 लाख की लागत से हरिदास आश्रम के सामने बनने वाले डॉ. अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शनिवार को कही। कार्यक्रम में एसडीएम ब्रह्मलाल जाट, नगरपालिका ईओ मनोहरलाल जाट, पालिकाध्यक्ष कुसुम पुरी, पालिका उपाध्यक्ष ममता बिजारणियां, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिशपाल ओला, पूर्व उप प्रधान बनवारीलाल यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामावतार महरड़ा,ओमप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश पारीक आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...