- Hindi News
- National
- स्कूल की उद्घाटन पटि्टका पर सरपंच का नाम नहीं लिखने से ग्रामीणों में रोष
स्कूल की उद्घाटन पटि्टका पर सरपंच का नाम नहीं लिखने से ग्रामीणों में रोष
चला| नृसिंहपुरी में क्रमोन्नत स्कूल की उद्घाटन पटि्टका पर यहां के सरपंच का नाम नहीं लिखने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले में एसडीएम जेपी गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की जांच करवाने की मांग की गई है। इससे पूर्व अटल सेवा केंद्र में लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल का विधायक व अध्यक्ष सैनिक कल्याण सलाहकार समिति प्रेमसिंह बाजौर ने उद्घाटन किया था। आरोप है कि राजनीतिक द्वेषता के चलते सरपंच को कार्यक्रम से दूर रखा गया। इधर, स्कूल के प्राचार्य इंद्राजसिंह सैनी का कहना है कि उद्घाटन बिना सूचना के किया गया है। कई ग्रामीण विधायक के साथ आए थे। उन्होंने उद्घाटन करवाया और चले गए। प्रदर्शन में वार्ड पंच श्रवणी देवी, सरदार यादव, गाेकुलचंद सैनी, गिरधारी यादव, राजेश सैनी व बनवारीलाल आदि शामिल हुए।
रींगस में ट्राेमा यूनिट का शिलान्यास आज
रींगस| राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 अप्रैल को ट्रोमा यूनिट भवन का शिलान्यास व सहकारी समिति में सुपर मार्केट का लोकार्पण किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा व सीएचसी केंद्र प्रभारी डाॅ. एसपी भुराड़िया ने बताया कि शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया हाेंगे। इसी तरह रींगस सहकारी समिति में 15 अप्रैल को सुपर मार्केट का लोकार्पण किया जाएगा। समिति मैनेजर सुल्तान सिंह निठारवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया होंगे।
यज्ञ के लिए भूमि व ध्वज पूजन किया
थोई| नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के लिए शनिवार को भूमि एवं ध्वज पूजन किया गया। महंत डालदास ने बताया कि बालाजी मंदिर एवं संतोषी माता के मंदिर के पीछे नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 16 से 24 मई तक होगा। इसके लिए शनिवार को 12:15 बजे यज्ञ के लिए ध्वज लगवाया गया। इस दौरान श्री कृष्ण गोशाला के अध्यक्ष जीवनराम शर्मा, नाथूराम कुमावत, रामवतार गुप्ता व मालीराम आदि उपस्थित थे।
कार पलटने से पांच लोग घायल
पलसाना| बाईपास राजमार्ग पर अनियंत्रित कार पलटने से पांच लोग घायल हो गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह विजेंद्र (55) पुत्र श्यामसिंह, सावित्री (70) प|ी गुलाबचंद, दिव्या (25) पुत्री बृजगोपाल] सुनीता (55) प|ी मोहन सिंह] मोहन सिंह (60) पुत्र भंवरलाल सभी निवासी जयपुर कार में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। कार पलटने से घायल हो गए। पांच घायलों को पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सावित्री व मोहनसिंह को सीकर रैफर कर दिया गया।
हत्या का आरोपी रिमांड पर
खंडेला| हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सरदारमल निवासी उदयपुरवाटी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर दिया गया। गुरुवार को ग्राम सलेदीपुरा की पहाडिय़ों में कांवट निवासी हंसराज का शव मिला था। पुलिस आरोपी सरदारमल को राजसमंद से गिरफ्तार कर खंडेला लाई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके साले के संबंध उसकी बहन से थे। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर दिया गया है।
बाइक चोरी के आरोपी को जेल
दांतारामगढ़| बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी बजरंग लाल उर्फ पूसाराम (20) पुत्र शंकर लाल जाट निवासी डारा का बास पुलिस थाना मारोठ को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है की पुलिस ने बाइक चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरंग लाल जाट निवासी डारा का बास को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार बाइक भी बरामद की थी। आरोपी ने सीकर, जोबनेर,जयपुर ग्रामीण व करघनी जयपुर शहर में भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया था।
पलसाना में रक्तदान शिविर आज
पलसाना| कस्बे के रामलीला मैदान स्थित शेखावत विश्राम भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा संगठन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक लगाया जाएगा।
गोविंदपुरा में वाटर कूलर लगाया
चला| गोविंदपुरा में शनिवार को अंतरिक्ष मोदी ने वाटर कूलर लगवाया। शीशराम यादव ने बताया कि वाटर कूलर मुख्य बाजार में लगाया गया है। इसके लगने से राहगीरों को शीतल पानी मिलेगा। इसमें पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी युवाओं ने ली है। कार्यक्रम में विकास यादव, सतीश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
पेयजल संकट के समाधान की मांग
रैवासा| ग्राम पंचायत के वार्ड 13 के ग्रामीण सीताराम कुमावत ने पेयजल संकट के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 13 में ग्राम पंचायत ने करीब दो महीने पहले पानी की टंकी बनाई थी। उसमें आज तक पानी नहीं पहुंचा। सरपंच बींजाराम मीणा व ग्राम पंचायत के कर्मचारी पूर्णमल को भी पानी नहीं आने की शिकायत की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मामले में सरपंच का कहना है कि यहां दो ट्यूबवैल हैं। दोनों से पानी सप्लाई हो रहा है। पानी की कोई समस्या नहीं है। दो रोज पहले वॉल खराब हो गया था। उसे ठीक कराया गया है। शनिवार को भी पानी सप्लाई हुआ।
आदर्श विद्या मंदिर में सृजन 2018 कल
दांतारामगढ़| श्री बद्रीनारायण खेतान माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर दांता में सोमवार को शाम सात बजे सृजन 2018 का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर तिवाड़ी ने बताया कि सृजन 2018 सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा होंगे।