पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा

बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस|भैंरूजी मोड़ पुलिस थाने के आगे सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा स्वतंत्रता सैनानी कालीदास स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विधान सभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बलदेव प्रसाद सैनी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में वंशवाद की राजनीति से दूर होकर चुनाव संपन्न करवाने पर कांग्रेस को सफलता मिल सकती है। खंडेला विधानसभा में दो बार कांग्रेस की हार हुई है, जिसका नतीजा वंशवाद रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता सैनानी कालीदास स्वामी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हरिशंकर राजोरिया, ज्ञानचंद पारीक, महेश कुमावत, हरिश सैनी, राकेश कुमार, राजू सैनी, राकेश कुमावत, अनिल कुमार, रामपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद सैनी व हरिश गुर्जर ने चुनावों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया।

खबरें और भी हैं...