पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चारे से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

चारे से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावड़ी | एनएच 52 बावड़ी बस स्टैंड पर राधा रानी रेस्टोरेंट के सामने सुबह 5:30 बजे चारे से भरा ट्रैक्टर टैंकर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि ट्रैक्टर में हनुमानगढ़ से चारा भरकर भैरूंजी मोड़ रींगस लेकर जा रहे थे। बावड़ी बस स्टैंड पर टैंकर चालक ने अचानक से ट्रैक्टर के सामने कट मार दी। इस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

खबरें और भी हैं...