पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार करोड़ रु. से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास आज

चार करोड़ रु. से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका क्षेत्र में चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों व मरम्मत कार्यों का शिलान्यास 20 मई को होगा। समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा व महामंत्री विष्णु चुलेट ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 3.76 करोड़ रुपए की लागत से रींगस में सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इसमें 14 सड़कों का शिलान्यास करवाया जाएगा। शिलान्यास के तहत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड चार व पांच की माछावाली जोहड़ी से रेलवे लाइन अंडरपास तक तथा केशाराम धायल की दुकान से सूरजभान धायल के मकान तक सड़क निर्माण, वार्ड 14 मैं भैंरूराम मास्टर की दुकान से आजाद चौक तक, वार्ड 13 में करण सिंह वाली गली में, वार्ड 17 में डामर रोड़ बुच्ची सती मंदिर से आदर्श नगर तक, वार्ड 24 में भैरूंजी मंदिर के पास स्थित काली माताजी रोड व थाना रोड, वार्ड 15 में फूलचंद भावरिया के मकान से फाटक संख्या 110 तक मरम्मत व डामर रोड का कार्य, वार्ड 16 में कैलाश घोड़ेला की दुकान से गोशाला तक सड़क निर्माण व सीसी सड़क निर्माण कार्य, प्रहलादचंद की दुकान से कालूराम कुमावत के मकान तक, वार्ड तीन में सड़क मरम्मत व सीसी सड़क निर्माण कार्य, खाटूश्यामजी रोड से कानाराम निठारवाल तक सड़क मरम्मत कार्य, झाबर निठारवाल के मकान से पानी की टंकी तक सड़क, वार्ड एक में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 से मुरलीधर कुमावत के मकान तक सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। इन सड़कों का शिलान्यास मंत्री बाजिया शाम चार बजे मांछावाली जोहड़ी में मंदिर के पास, दूसरा शिलान्यास वार्ड तीन में हरिशंकर निठारवाल पीटीआई के मकान के पास, तीसरा शिलान्यास वार्ड 16 में कैलाश घोड़ेला की दुकान के पास व चतुर्थ शिलान्यास सिटी बस स्टैंड के पास होगा।

खबरें और भी हैं...