पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक परिवहन सेवा बस की टक्कर से घायल युवक जयपुर रैफर

लोक परिवहन सेवा बस की टक्कर से घायल युवक जयपुर रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| कस्बे के जालपाली के पास लोक परिवहन सेवा की बस की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार ढाणी जयरामकावाली श्रीमाधोपुर निवासी अशोक सैनी पुत्र भंवरलाल की दुकान जालपाली में है। दुकान में पूजा करने के लिए पास ही स्थित शिव मंदिर से पानी लेने जा रहा था कि अचानक कस्बे की ओर से रही तेज गति से लोक परिवहन बस ने उसे चपेट में ले लिया।

टायर फटने से ईंटों में घुसी बाइक, दो घायल

बावड़ी|बालाजी गेट के सामने बाइक का टायर फटने से दो जने घायल हो गए। मंदिर पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि श्रीमाधोपुर निवासी श्रवण सैनी व कैलाश सैनी पलसाना से रींगस की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर ईंटों से टकरा गई। इससे दाेनों घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...