रींगस. बाजिया को सरकारी महाविद्यालय के लिए ज्ञापन देते एसएफआई कार्यकर्ता।
रींगस| एसएफआई ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया को ज्ञापन देकर खंडेला विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग की। बाजिया ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से वार्ता कर प्रयास करेंगे। छात्र नेता नरेंद्र कुमावत आदि ने ज्ञापन में बताया कि खंडेला विधान सभा क्षेत्र में एक सरकारी महाविद्यालय होना जरूरी है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को सरकारी महाविद्यालय में जाने के लिए करीब 70 किमी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में कुछ छात्र-छात्राएं शिक्षा बीच में ही छोड़ रहे है। दूसरी ओर निजी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी आदि की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। नरेंद्र कुमावत सहित सुमेर निठारवाल, रोहिताश बुरडक, राकेश कुमार, मनोज कुमार, रामनिवास, सतीश कुमार, दीपेंद्र, मोतीराम आदि थे।