पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से एक लाख रुपए, गहने व घरेलू सामान जला

आग से एक लाख रुपए, गहने व घरेलू सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगोठ ग्राम की रावोंवाली ढाणी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर एक लाख रुपए, आभूषण सहित घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि केशरसिंह, नाहरसिंह, भवानी सिंह, शंकर सिंह आदि खेत में कार्य कर रहे थे। मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे हुए करीब एक लाख रुपए, सोने व चांदी के आभूषण, कपड़े, व घरेलू सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सूचना दी। बिजली निगम के सहायक अभियंता सुभाष देवंदा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की हमारे पास कोई सूचना नही आई है। सरगोठ के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केशर सिंह आदि के परिवार में शॉर्ट सर्किट से अाग लगने की कोई सूचना नहीं है। सरगोठ ग्राम पंचायत क्षेत्र की ढाणी खालढ्यावाली में रामवतार यादव खोलढ्या के मकान में शॉर्ट सर्किट से घरेलू बिजली उपकरण जलने की सूचना आई थी। इस पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जानकारी ली गई है। क्षेत्र के ट्रांसफार्मर व तारों की जांच करवाई गई है।

निगेटिव न्यूज

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।

भाइयों के झगड़े मेंं बचाव करने आई मां का सिर फूटा

खंडेला| ग्राम दूधवालों का बास में एक बेटे ने अपनी मां का सिर फोड़ दिया। इससे मां रामेश्वरी देवी गंभीर घायल हो गई। उसे राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। पुलिस ने बताया कि ग्राम दूधवालों का बास में दो भाई देवकरण व महावीर प्रसाद मीणा आपस में झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने आई मां के सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गई। देवकरण ने छोटे भाई महावीरप्रसाद के खिलाफ शराब पीकर लड़ाई-झगडा व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

अटल सेवा केंद्र से सौर ऊर्जा की बैटरियां चोरी

रैवासा| ग्राम पंचायत कोछोर के अटल सेवा केंद्र से सौर ऊर्जा से चलने वाली अाठ बैटरियां चोरी हो गई। सरपंच सांवरमल महंत व ग्राम विकास अधिकारी मदनलाल पिलानियां ने बताया कि केंद्र से शनिवार रात चोर ताला तोड़कर आठ बैटरियां ले गए। थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। सरपंच ने बताया कि अटल सेवा केंद्र पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी है, लेकिन शनिवार रात गार्ड दिनेश सैन घर पर ही था। उसके केंद्र पर नहीं होने के कारण चाेरों को मौका मिल गया।

खबरें और भी हैं...