पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रींगस में ब्राह्मण महासभा की बैठक में 10 जून को चुनाव कराने का फैसला लिया

रींगस में ब्राह्मण महासभा की बैठक में 10 जून को चुनाव कराने का फैसला लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. ब्राह्मण महासभा की वार्षिक सभा में चर्चा करते लोग।

रींगस| कस्बे के वार्ड 14 में स्थित श्री परशुराम भवन ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार की शाम को श्री ब्राह्मण महासभा समिति की वार्षिक आमसभा हुई। समिति अध्यक्ष व पार्षद अखिलेश भातरा तथा महामंत्री व भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा भादूपोता ने बताया कि आमसभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2016-17 का आर्थिक लेखाजोखा कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद बागड़ा ने पेश किया। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने शैक्षिक फंड बनाने का सुझाव दिया। इससे प्रतिभावान गरीब व असहाय प्रतिभाओं की मदद हो सके। महासभा अध्यक्ष अखिलेश भातरा ने प्रतिवेदन पेश कर बताया कि द्विवर्षीय कार्यकाल में विकास के लिए पूरा प्रयास करते हुए विकास के आयाम स्थापित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2018-2020 के चुनाव हेतु 10 जून का दिन तय किया है। श्यामसुंदर डाकवाला, सागरमल शर्मा, राजेंद्र भातरा, पार्षद अमित शर्मा, विष्णु गंगावत, ओमप्रकाश शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...