पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर ने नाथूसर को हरा उद्‌घाटन मैच जीता

जयपुर ने नाथूसर को हरा उद्‌घाटन मैच जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय के खेल मैदान में रविवार सुबह जय हो क्रिकेट कप सीजन-4 का उद्‌घाटन किरण ज्वैलर्स जयपुर के निदेशक अजीत सिंह शेखावत के मुख्य आथित्य एवं एडवोकेट रामजीलाल मिश्रा की अध्यक्षता व संस्कृत वरिष्ठ स्कूल के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद सैनी, पीटीआई मदनसिंह, सरदारमल सैनी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।

मुख्य अतिथि अजय सिंह ने कहा कि जय हो क्लब की टीम ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का लगातार चार साल से प्रयास कर रही है ग्रामीणों को क्लब का सहयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सैनी ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को नियमित तौर पर खेल व व्यायाम करते हुए अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में, भविष्य निर्माण में काम लेने की अपील की। पीटीआई मदन सिंह ने युवा खिलाड़ियों से खेल के साथ समाज से जुड़े रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान आयोजन समिति के इमरान खान, लाखन सिंह,रामवतार मीणा, फिरोज खान, भारत सिंह,अशोक मीणा, सत्तार खान, राजेंद्र सिंह और क्लब के चेयरमैन सूरजमल फौजी ने अतिथियों का सम्मान किया। उद्‌घाटन मैच जयपुर टीम और नाथूसर टीम के मध्य खेला गया। इसमें जयपुर टीम ने नाथूसर टीम को पांच विकेट से हरा कर उद्‌घाटन मैच जीता। आयोजन समिति के इमरान खान ने बताया लगभग महीनेभर चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार रुपए एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 रुपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

भामाशाहों ने सहयोग राशि दी : ग्रामीण प्रतिभाओं एवं खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भामाशाहों ने जय हो क्रिकेट क्लब को सहयोग राशि दी। क्लब के चेयरमैन सूरजमल फौजी ने बताया कि सहयोग राशि के रूप में किरण ज्वैलर्स जयपुर ने 25 हजार, मूंडरू सरपंच सुमित्रा देवी मिश्रा ने 11 हजार, कैलाश सिंह ने पांच हजार, सरदारमल सैनी ने पांच हजार, मदनसिंह पीटीआई ने 21 सौ, दिनेश जांगिड़ ने 21 सौ, संजय चौधरी छात्र नेता चौमू ने 11 सौ रुपए की राशि दी।

खेल समाचार

मूंडरू में जय हो क्रिकेट कप सीजन-4 शुरू, महीनेभर चलेगी प्रतियोगिता

मूंडरू. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन करते अतिथि व मौजूद खिलाड़ी।

कबड्‌डी प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मैच माजीपुरा ने जीता

पलसाना| कस्बे के श्री होद के बालाजी प्रांगण में तीन दिवसीय श्री होद का बालाजी कबड्‌डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपालजी बड़ा मंदिर पलसाना के महंत मनोहर शरण शास्त्री व विशिष्ट अतिथि नेमीचंद मीणा ने किया। उद्‌घाटन मैच गोवटी रोड पलसाना व माजीपुरा के बीच खेला गया। इसमें माजीपुरा की टीम विजय रही। दूसरा मैच खाटूश्यामजी व डूकिया के बीच खेला गया। इसमें डूकिया विजय रही। इस दौरान पलसाना सरपंच हरफूलराम पंवार, सुभाष बिजारणिया, रामचंद्र कुमावत, नवीन कुमार, राकेश कुदाल, हरलाल बिजारणिया, मनीष, चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे।

क्रिकेट में सीएसके टीम चौमूं-जयपुर विजेता

रींगस| धीरजपुरा ग्राम में चल रही धीरजपुरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। सीएसके टीम चौमूं-जयपुर विजेता व धीरजपुरा टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच में सीएसके टीम ने धीरजपुरा टीम को 22 रन से मात देकर विजेता रही। समारोह के मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एडवोकेट सुभाष मील खंडेला ने कहा कि खेल से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विजयपाल नेहरा ने खेल योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करने की प्रेरणा दी।

खबरें और भी हैं...