दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
मूंडरू | अरनिया मूंडरू रोड पर मीणा की ढाणी के पास रविवार रात आठ बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार लिसाड़िया निवासी विकास यादव और आची देवी बाइक द्वारा मूंडरू से रींगस की तरफ जा रहे थे कि अरनिया की तरफ से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। तीनों को लोगों ने एंबुलेंस द्वारा खेजरोली राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया। एंबुलेंस चालक महिपाल जाट ने बताया कि भिड़ंत में बाइक द्वारा आ रहे बनवारी यादव पुत्र मंगल यादव गंभीर घायल हो गया। आची देवी व विकास यादव के हल्की चोटें आई हैं।